
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया से एक बड़ी सैन्य विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है। नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास एक F-35 फाइटर जेट क्रैश हो गया। राहत की बात यह रही कि पायलट समय रहते विमान से बाहर निकलने में सफल रहा और पूरी तरह सुरक्षित है। अमेरिकी नौसेना अधिकारियों ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान दुर्घटना में किसी अन्य कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। NAS लेमूर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। गौरतलब है कि F-35 विमान को अमेरिका की डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन तैयार करती है, लेकिन कंपनी ने अब तक इस हादसे पर कोई बयान नहीं दिया है। इस हाई-टेक फाइटर जेट की सुरक्षा को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं और जांच रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

