अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सभी उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस फैसले का असर भारतीय बाजार पर साफ दिखा। हफ्ते के पहले दिन ही सेंसेक्स 542 अंकों की भारी गिरावट के साथ 80,939 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 160 अंक टूटकर 24,694 पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों के 4.42 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए। निफ्टी में टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज, रिलायंस और भारती एयरटेल सबसे बड़े लूज़र रहे। वहीं जियो फाइनेंशियल, टाटा स्टील और

एसबीआई लाइफ में थोड़ी बढ़त दिखी। जानकारों के मुताबिक, टैरिफ के साथ रूस से रक्षा सौदों पर संभावित प्रतिबंध भारत की अर्थव्यवस्था के लिए नकारात्मक संकेत हैं। एशियाई बाजारों में भी ज्यादातर गिरावट देखी गई, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.19% टूटकर 73.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

