
दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। इलाके के चार नंबर लोकेशन पर सड़क किनारे खुलेआम शराब पी जा रही है — वो भी थाने के बिल्कुल नज़दीक। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब पिलाने की खुली छूट खुद थाने के बीट इंचार्ज की मिलीभगत से दी जा रही है। थाना क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। क्या पुलिस की नाक के नीचे इस तरह की अराजकता को देखकर भी आंखें मूंद ली गई हैं? क्या पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है ये शराब अड्डा? प्रशासन को अब जवाब देना होगा।

