केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संचार साथी ऐप और पोर्टल के जरिए साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ मिली बड़ी सफलता की जानकारी दी है। सरकार ने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से अब तक 29 लाख फर्जी मोबाइल नंबरों को बंद किया, वहीं 5.5 लाख मोबाइल हैंडसेट को ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा, 20 हजार फर्जी SMS सेंटर को भी बंद किया गया है जो OTP और फ्रॉड मैसेज भेजने में इस्तेमाल हो रहे थे।

सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा यह है कि 24 लाख WhatsApp अकाउंट्स को भी ब्लॉक किया गया है, जो फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त पाए गए। यह अभियान साइबर सुरक्षा को मज़बूती देने और डिजिटल इंडिया को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और संचार साथी ऐप का सक्रिय उपयोग करने की अपील की है।’

