गाजियाबाद: फर्जी दूतावास मामले में हर्षवर्धन जैन की कोठी पर छापा

गाजियाबाद: फर्जी दूतावास मामले में हर्षवर्धन जैन की कोठी पर छापा

गाजियाबाद में अवैध दूतावास और हवाला नेटवर्क केस में गिरफ्तार हर्षवर्धन जैन को बुधवार को पुलिस कस्टडी रिमांड के दूसरे दिन कविनगर स्थित उस कोठी पर लाया गया, जहां से उसने वर्षों तक फर्जी “स्वयंभू देशों” के दूतावास संचालित किए थे। एसटीएफ और कविनगर थाने की संयुक्त टीम ने कोठी में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद होंगे। इस दौरान विदेशों में खोली गई फर्जी कंपनियों और वित्तीय लेनदेन को लेकर भी पूछताछ की जाएगी। हर्षवर्धन के लैपटॉप और मोबाइल से कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं, जिसमें विदेश मंत्रालय की फर्जी मुहर बनवाने की बात सामने आई है। पुलिस उसे दिल्ली और नोएडा भी ले जाएगी, जहां वह पटियाला हाउस कोर्ट के पास से मुहर बनवाता था। फिलहाल आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ 2 अगस्त तक चलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *