बिहार SIR पर सियासत गर्म, राकेश टिकैत ने किया समर्थन | 

बिहार SIR पर सियासत गर्म, राकेश टिकैत ने किया समर्थन | 

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। विपक्ष जहां इसे लेकर पटना से दिल्ली तक विरोध कर रहा है, वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसका समर्थन किया है। टिकैत ने कहा, “जो बाहर से हैं उन्हें समस्या होगी, जो बिहार से हैं, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।” उनका ये बयान उस वक्त आया जब वह एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

चुनाव आयोग के अनुसार, SIR का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल पात्र नागरिकों के नाम ही मतदाता सूची में दर्ज हों, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। इसके साथ ही राकेश टिकैत ने मायावती को किसानों के लिए “नंबर वन मुख्यमंत्री” बताया और कहा कि योगी आदित्यनाथ को भी किसानों के हित में और बेहतर काम करना चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *