विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर संगोष्ठी

विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर संगोष्ठी

लखीसराय – जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के अंतर्गत कार्य कर रहे विकासार्थ ट्रस्ट के द्वारा बुधवार 30 जुलाई 2025 को विश्व मानव दुर्व्यपार विरोधी दिवस को लेकर एक एक संगोष्ठी आयोजित किया गया। यह संगोष्ठी महिला विकास निगम कार्यालय में डीपीओ बंदना पाण्डेय संग विकासार्थ ट्रस्ट सचिव सुनीता सिंह की अगुआई में की गई। इसके पूर्व किऊल रेलवे स्टेशन पर भी लोगो को जागरूक किया गया जिसमें आर पी एफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने अपनी भूमिका निभाते हुए कहा कि ये बहुत जरुरी हो जाता है और इसको लेकर आहट जो सरकार का अपना एक प्रोग्राम है जिसके तहत हमलोग लगातार कार्य कर रहे है इसके तहत भी इस ट्रैफिकिंग की समस्या को कम किया जा रहा है। इस संगोष्ठी के दौरान लेगिंग विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, डाटा इंट्री ऑपरेटर ब्यूटी कुमारी, (dpm) जिला प्रयोजन प्रबंधक मनोज कुमार सिंह,जिला मिशन समन्वय प्रशांत कुमार,केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी संग विकासार्थ ट्रस्ट के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *