30 जुलाई को लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम बड़ा घाघरी गांव के दो युवक पहले सुबह में टहलने के लिए से घर से निकले थे, उसी दरम्यान ब्रजपत होने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही राजद के जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया तुरंत उक्त ग्राम पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत लिट्टीपाड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां कैंपस में डॉक्टर के रहने का व्यवस्था है। महावीर ने बताया कि डॉक्टर बाहर किसी जगह पर रहते हैं डॉक्टर के देर से पहुंचने के कारण एक युवक चंदन मढैया की मृत्यु अस्पताल में हो गयी वहीं दूसरे युवक निर्मल मडिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल पाकुड़ के लिए रेफर कर दिया गया । राजद जिलाध्यक्ष महावीर

मढैया ने उपायुक्त से लिट्टीपाड़ा आदिवासी बहुल क्षेत्र में बेहतर स्वास्थय सुविधा के मद्देनजर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि लिट्टीपाड़ा के सदर अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है यहां एक ही डॉक्टर के भरोसे लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 17 पंचायत के लोग बीमारी और इमरजेंसी अवस्था में काफी कठिनाइयों का सामना करते हैं। इस घटना को लेकर जिलाध्यक्ष ने विरोध प्रदर्शन भी दिया। परंतु मौके पर बिडियो और थाना प्रभारी के द्वारा आश्वासन देकर के भीड़ को शांत किया गया।

