लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस महासचिव और सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक भावुक भाषण दिया, जिसने पूरे सदन को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा: “सदन में मेरी माँ के आंसुओं की बात की गई, मैं इसका जवाब देना चाहती हूं। मेरी माँ के आंसू तब गिरे, जब उनके पति को आतंकवादियों ने शहीद किया, जब वे सिर्फ 44 साल की थीं।” प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि वे आज उन 26 लोगों की बात इसलिए कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने खुद उस दर्द को जिया है, उसे महसूस किया है।

यह बयान उस समय आया जब सदन में पिछले दिनों की आतंकी घटनाओं और सरकार की जवाबदेही को लेकर तीखी बहस चल रही थी। प्रियंका गांधी के इस बयान को विपक्षी नेताओं का भी समर्थन मिला, और सोशल मीडिया पर इसे व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

