भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मुकाबले से पहले लंदन के द ओवल मैदान पर माहौल गर्म हो गया। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच पिच को लेकर बहस देखी गई। गंभीर पिच की प्रकृति से असंतुष्ट नजर आए और उन्होंने क्यूरेटर से लंबी बातचीत की, जो बहस में बदल गई। बताया जा रहा है कि गंभीर बल्लेबाजों के अनुकूल पिच की मांग कर रहे थे, ताकि भारत आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज़ 2-2 से बराबर कर सके। गौरतलब है कि इंग्लैंड

सीरीज़ में 2-1 से आगे है और भारत के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में ड्रॉ रहा था, जिससे भारत की वापसी की उम्मीदें बची हैं। अब देखना यह है कि पिच का मिज़ाज भारत के पक्ष में आता है या नहीं।

