मथुरा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लस्सी की दुकानों के बीच हुए विवाद का है, जिसे लोग अब “कुल्हड़ युद्ध” के नाम से पुकार रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो दुकानदारों के बीच ग्राहक खींचने को लेकर जबरदस्त झगड़ा हो रहा है।

लात-घूंसे और डंडों के साथ-साथ कुल्हड़ों का भी खुलकर इस्तेमाल हुआ। झगड़े के दौरान एक कुल्हड़ एक लड़की के सिर पर जा लगा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। यह घटना मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र की है। राहगीर बड़ी मुश्किल से बचते दिखे। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

