दिल्ली में चल रहे इंडिया कॉउचर वीक 2025 के छठे दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने रैंप पर हर किसी का ध्यान खींच लिया। डिज़ाइनर जयंती रेड्डी के लिए शोस्टॉपर बनीं जान्हवी ट्रेडिशनल इंडियन गेटअप में दिखीं। उन्होंने ब्लश पिंक कलर का इंडो-वेस्टर्न फिश कट लहंगा पहना था, जिसमें साड़ी जैसी प्लीट्स, स्वीटहार्ट नेकलाइन और कोल्ड-शोल्डर स्लीव्स पर मोतियों की खूबसूरत चेन थी। इस खूबसूरत लुक को लंबे दुपट्टे ने शाही टच दिया।

डिजाइनर जयंती रेड्डी का कलेक्शन “Reclaimed Opulence” इंडो-वेस्टर्न थीम पर आधारित था। जान्हवी का यह लुक शादी या फेस्टिव सीज़न के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन बना। ICW 2025 में अब तक राहुल मिश्रा, मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी जैसे बड़े डिज़ाइनर्स अपना कलेक्शन पेश कर चुके हैं। जान्हवी की मौजूदगी ने इस फैशन वीक की शाम को और भी खास बना दिया।

