झारखंड के देवघर से श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा के बीच दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास एक भीषण सड़क हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कांवड़ियों से भरी बस, गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक से टकरा गई। 32-सीटर बस में श्रद्धालु सवार थे, जो बाबा बैद्यनाथ धाम दर्शन को जा रहे थे। पहले मौत का आंकड़ा 5 से 9 तक बताया गया था, लेकिन स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे

ने पुष्टि की है कि मृतकों की संख्या 18 हो चुकी है। उन्होंने X पर संवेदना व्यक्त की। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन कई घायलों की हालत गंभीर है। श्रद्धालुओं की यह त्रासदी सावन की आस्था को झकझोर गई है।

