Starlink पर सरकार की पाबंदी, Jio-Airtel-BSNL को राहत

Starlink पर सरकार की पाबंदी, Jio-Airtel-BSNL को राहत

भारत सरकार ने एलन मस्क की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस Starlink पर लॉन्च से पहले ही नई पाबंदियां लगा दी हैं। अब कंपनी देश में अधिकतम 20 लाख कनेक्शन ही बेच सकेगी और स्पीड की सीमा 200Mbps तय की गई है। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा कि इस फैसले से BSNL, Jio और Airtel जैसी मौजूदा कंपनियों पर असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल, जियो और एयरटेल 300Mbps तक की स्पीड वाली ब्रॉडबैंड सेवाएं दे रही हैं। Starlink की सेवा की कीमत करीब 3,000 रुपये प्रति माह होगी। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स Starlink की ओर नहीं जाएंगे। इस बीच, BSNL की 4G सर्विस का रोलआउट पूरा हो गया है। प्राइस हाइक पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि अभी सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। Starlink को भारत में सेवा शुरू करने के लिए फाइनल अप्रूवल मिल चुका है और अब वो स्पेक्ट्रम अलोकेशन का इंतजार कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *