
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया चौथा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक अंदाज़ में ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाकर भारत पर दबाव बनाया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की दूसरी पारी की शानदार वापसी ने मुकाबले का रुख ही बदल दिया। कप्तान शुभमन गिल ने 103 रन बनाए, वहीं रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद शतक लगाकर भारत को संकट से निकाला। इन दोनों के बीच हुई 203 रनों की साझेदारी ने मैच को ऐतिहासिक ड्रॉ में बदल दिया। भारत ने दूसरी पारी में 425 रन पर 4 विकेट खोकर मुकाबले को बचा लिया और साथ ही बना दिया एक वर्ल्ड रिकॉर्ड – टीम इंडिया अब एक ही टेस्ट सीरीज़ में 6 बार 350+ रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया का 103 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

