अक्षय कुमार की 12 साल बाद रैंप पर शाही वापसी

अक्षय कुमार की 12 साल बाद रैंप पर शाही वापसी

दिल्ली में चल रहे इंडिया कॉउचर वीक 2025 में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने धमाकेदार रैंप वॉक किया। डिज़ाइनर जोड़ी फाल्गुनी शेन पीकॉक के लिए शोस्टॉपर बने अक्षय ने 12 साल बाद रैंप पर वापसी की। आइवरी रंग की शाही शेरवानी में सजे अक्षय का अंदाज़ देखने लायक था। उनकी शेरवानी पर रेशमी धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसे उन्होंने काले सनग्लास और कढ़ाईदार जूतियों से कंप्लीट किया। अक्षय कुमार ने कहा, “12 साल बाद रैंप पर चलना सम्मान की बात है, और मैंने हर पल का आनंद लिया।” फाल्गुनी शेन पीकॉक के कलेक्शन में राजघराने की भव्यता, महलों की नक्काशी और बाग-बगिचों की झलक देखने को मिली। FDCI द्वारा आयोजित इस शो ने दर्शकों और फैशन प्रेमियों को खूब आकर्षित किया। अक्षय की शाही वापसी ने इस सीज़न के फैशन वीक को यादगार बना दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *