सावन उत्सव में रैंप पर वाकिंग करते नजर आई बुजुर्ग महिला।

सावन उत्सव में रैंप पर वाकिंग करते नजर आई बुजुर्ग महिला।

जी हां धनबाद के मनई टांड़ स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज महिला संगठन ने सावन उत्सव सह मिलन समारोह का रविवार,दिनांक 27 जुलाई, को आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी उपस्थित हुई। इस कार्यक्रम में तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ क्रीड़ाओं महिलाओं के बीच प्रतियोगिताओं की भी व्यवस्था थी परंतु मुख्य आकर्षण था फैशन शो जो कि चौंकाने वाला इस लिए था कि वैसी महिलाएं जिनकी उम्र 40 वर्ष से भी अधिक थी जो पूर्णतया गृहिणी हैं जिन्होंने शायद पहली बार रैंप पर वॉक किया ,काफी कॉन्फिडेंट दिख रही थी और अपने अपने घरों से बाहर आ कर खुल कर इंजॉय किया।

दो वर्गों में( 40वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक)आयोजित हुए प्रतियोगिता में तीन तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संगठन के अध्यक्ष महोदया रीना साहू जी ने इस आयोजन की सफलता पर संतुष्टि जताई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं,कार्यकर्ताओं,और अतिथियों का भरपूर मनोरंजन हुआ विभिन्न संस्थाओं के लोग भी मौके पर उपस्थित थे जिनका रीना साहू ने मंच पर बुला कर सम्मान किया । प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *