सोशल मीडिया पर जन प्रतिनिधि के पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट पर जिला परिषद सदस्य ने मुफ्फसिल थाना को आवेदन दिया। मामले को लेकर जिप सदस्या पिंकी मंडल ने बताया कि लगातार समाज के बीच समाज के उत्थान को लेकर वे हमेशा सक्रिय रहती हैं। हर वर्ष की तरह 21 जुलाई 2025 को कार्यक्रम चलो धरनी बाबा धाम होना तय हुआ था, जिसको लेकर समाज सेवी सह पूर्व एनडीए उम्मीदवार अजहर इस्लाम के आवास पर दिनांक 16 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे उक्त कार्यक्रम में सहयोग हेतु गई थी। जिप सदस्या के साथ रामभक्त सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह भी थे। अजहर इस्लाम के साथ मुलाकात होने के बाद उनके द्वारा टोटो देने का आश्वासन भी प्राप्त हुआ।

इसी बीच उनके आईटी स्टाफ के द्वारा पिंकी मंडल व रामभक्त सेवादल के राहुल सिंह एवं अजहर इस्लाम का वीडियो भी बनाया गया तथा उक्त वीडियो को अजहर इस्लाम के द्वारा उनके फेसबुक आईडी पर साझा किया गया था, जिसपर अनिकेत गोस्वामी, पिता अनिरुद्रा गोस्वामी उर्फ मंगल गोस्वामी, हाटपाड़ा, नगर थाना पाकुड़ के रहने वाला के आईडी से साजिश के तहत गलत कमेंट किया गया। पिंकी मंडल ने कहा कि मेरी सार्वजनिक और एक जनप्रतिनिधि के रूप की छवि जनता के बीच बदनाम हुई है। मैं तब से ही इस मामले को लेकर काफी चिंतित और तनाव में थी। क्योंकि उस समय मैं कार्यक्रम में व्यस्त थी, इसलिए थाना नहीं आ सकी। इस तरह से बिना कोई प्रमाण के सार्वजनिक मंच (सोशल मीडिया ) पर मेरे खिलाफ लिखकर इन्होने जानबूझ कर मेरी बदनामी जनता के बीच फैलाने का कार्य किया है। इस घटना से मैं काफी मानसिक तनाव में हूँ और ऐसा प्रतीत होता है कि इनके द्वारा चलो धरनी बाबा धाम कार्यक्रम में रुकावट लाने की मंशा भी थी। पिंकी मंडल ने अनिकेत गोस्वामी के खिलाफ कड़ी से कड़ी क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

