
भारत विकास परिषद्, धनबाद मुख्य शाखा के तत्वावधान में एक दिवसीय संस्कार कार्यशाला का आयोजन अरनयाʼज़ बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर परिषद् के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय एवं शाखा स्तर के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज में संस्कार, संस्कृति एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रचार-प्रसार को सुदृढ़ करना था।

