पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के गुप्त सूचना के आधार व निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी के द्वारा एक टीम गठित की गई । उक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर बेलडांगा निवासी दुलाल रविदास के घर से व्यापक पैमाने पर अवैध गांजा, मोबाइल, नगद राशि एवं इलेक्ट्रॉनिक वेट

मशीन ज़ब्त किया। इस मामले में नगर थाना में 203/25, दिनांक 26/7/2025 धारा 20 एन डी पी एस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है।

