सावन मास की पुण्य बेला में, आर्ट ऑफ लिविंग के धनबाद चैप्टर द्वारा राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद में शाम 5:00 बजे एक विशेष सामूहिक रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन संपन्न हुआ। इस पूजन समारोह में शिव पुत्रों की आस्था और वैदिक मंत्रों की गूँज के बीच भक्तों ने गहरी श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। पूजा संचालन संगीत बालदोटा द्वारा किया गया, जबकि पूजापंडित उमाशंकर उपाध्याय एवं दिनाकृष्णा नंदा द्वारा विधिवत रुद्राष्टाध्यायी, महामृत्युंजय मंत्र और “ॐ नमः शिवाय” मंत्रों का उच्चारण

किया गया। पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर), गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, फल‑फूल के साथ विधिपूर्वक अभिषेक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद टीम के वरीय प्रशिक्षक मयंक सिंह, सोनाली सिंह, अनुप्रिया गुप्ता, सोनी कुमारी के साथ बिनोद तुलस्यान, सुमंत मिश्रा, प्रारूप सिंह, नीतीश अग्रवाल, सुतापा मंडल, अरुमिका घोष, सृष्टि अग्रवाल, अनिल बरनवाल, गौरी शंकर, सोनी गुप्ता, नीतू यादव आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

