तोपचांची:-तोपचामची रविवार को गोमो रोड को तोपचांची के सैकड़ो ग्रामीणों व महिलाओं ने जमुनिया जलापूर्ति योजना से नियमित जलापूर्ति व्यवस्था की मांग को लेकर लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम कर दिया.तोपचांची बाजार,धीवर टोला,बांवरी टोला,रंगरीटांड के सैकड़ो महिला बच्चों एवं ग्रामीण ने सड़क पर जमुनिया जलापूर्ति से पानी की व्यवस्था की मांग को लेकर बैठ गए और लगभग 1 घंटे तक सड़क को जाम कर दिया.इस जाम से यातायात ठप हो गए और यात्रियों व राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी सड़क जाम की सूचना पर पीएचडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर,एसडीओ,पीएचडी के अभियंता तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ,तोपचांची थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, कृष्णा चौधरी सब इंस्पेक्टर व आजसू नेता सदानंद महतो जाम स्थल पर पहुंचे,ग्रामीणों से सकारात्मक वार्ता कर दो दिनों के अंदर जमुनिया जलापूर्ति योजना

से नियमित जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया.इस संबंध में प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को 11 बजे संबंधित जलापूर्ति के पदाधिकारी के बीच एवं जनप्रतिनिधियों जलसहिया व अंय गणमान लोगों के बीच बैठक होने की सहमति बनी तब सड़क जाम हटा.नियमित जलापूर्ति व्यवस्था की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे सैकड़ो महिलाओं व ग्रामीणों का नेतृत्व रीना देवी मीना देवी सीमा देवी पिंकी देवी शांति देवी सुमित्रा देवी ज्योति देवी सोनूका देवी शकीला खातून रशीदा खातून परवेज खान समेत अनेक ग्रामीण शामिल रहे.

