गाजियाबाद में डिलीवरी बॉय से बदसलूकी, ‘बजरंग दल’ का हवाला |

गाजियाबाद में डिलीवरी बॉय से बदसलूकी, ‘बजरंग दल’ का हवाला |

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद को बजरंग दल से जुड़ा बताता है और सावन के महीने का हवाला देते हुए एक डिलीवरी बॉय को नॉनवेज ले जाने से रोकता है। वीडियो में दिख रहा है कि वह व्यक्ति महिला ग्राहक से भी सवाल करता है और फिर सीधे स्टोर में घुसकर हंगामा करता है। पूरा मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और स्टोर मैनेजर की शिकायत पर आरोपी मनोज वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये घटना धार्मिक भावनाओं और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के टकराव का एक उदाहरण बन गई है, जिससे सामाजिक सौहार्द पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *