आज दिनांक 25 जुलाई दिन शुक्रवार को धनबाद के डी आर एम कार्यालय के सामने सैकड़ों की संख्या में लोको पायलट कर्मचारियों ने आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन किया इनका कहना है कि लोको रनिंग स्टाफ की न सिर्फ उपेक्षा की जा रही है बल्कि रेलवे सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है। आठ सूत्री मांग जिसमें, प्रत्येक लांबी के लिए क्रू बीट का निर्धारण,36घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी सुनिश्चित करना,रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 9 घंटे से अधिक ड्यूटी पर रोक लगाना, ALP से मानवीय व्यवहार,रिजर्व छुट्टी में कटौती पर रोक, P&C टाइम को पुनः बहाल करना,बिना LR के संचालन पर रोक, CLI से नियमबिरुद्ध कंडक्टिंग पर रोक जैसी मांग प्रमुख थें। इन्होंने

चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो भूख हड़ताल,जैसे और भी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखेंगे। इस धरना प्रदर्शन में जोनल महासचिव, AILRSA कॉम ए, के राउत ,के चौधरी, मंडल सचिव पंकज कुमार अध्यक्ष एस के सिंह,के साथ साथ सैकड़ों रनिंग स्टॉफ उपस्थित थे ,यही नहीं इन्हेंECREU का भी समर्थन प्राप्त है। फिलहाल डी आर एम ने उनसे मुलाकात कर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

