कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान फिर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दिल्ली में हैं, जिससे सत्ता हस्तांतरण की अटकलें फिर तेज़ हो गई हैं। 2023 में कांग्रेस की जीत के बाद दोनों नेताओं के बीच सीएम पद को लेकर खींचतान हुई थी। तब कांग्रेस आलाकमान ने कथित रूप से ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला तय किया था, हालांकि इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई। सिद्धारमैया अब तक OBC समुदाय के मजबूत नेता बने हुए हैं और 2026 तक सबसे लंबे समय तक सीएम

रहने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वहीं डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय के प्रभावशाली नेता हैं और चुपचाप अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। फिलहाल पार्टी आलाकमान चुप है, लेकिन बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। सवाल अब सिर्फ एक—कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन?

