
गाजियाबाद में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली वारदात हुई है। दो बदमाश ऑनलाइन डिलीवरी बॉय के वेश में ज्वैलरी शॉप में घुसे और महज़ 6 मिनट में लाखों की लूट कर फरार हो गए। घटना लिंक रोड थाना क्षेत्र के बृज विहार की है। मानसी ज्वैलर्स नाम की दुकान में दो बाइक सवार लुटेरे घुसे और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर धमकाया। इसके बाद करीब 20 किलो चांदी और 125 ग्राम सोना लूट लिया गया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने ऑनलाइन डिलीवरी एजेंट जैसे कपड़े पहन रखे थे ताकि किसी को शक न हो। घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने छह टीमों का गठन किया है और दावा किया है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

