
फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल को मां काली के वेश में वीडियो बनाना भारी पड़ गया। मोहाली के काली माता मंदिर की कमेटी ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया और उन्हें धार्मिक सजा सुनाई है। पायल ने हाल ही में मां काली के रूप में एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंदिर कमेटी ने पायल से माफी मंगवाई और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी है। मोहाली के काली माता मंदिर की कमेटी ने उसे सात दिन तक मंदिर की सफाई करने और आठवें दिन कंजक पूजन करने की सजा सुनाई है।पायल ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और कहा कि ये वीडियो उसने अपनी बेटी की इच्छा पर बनाई थी, जो काली मां की बड़ी भक्त है। उसने आगे कहा कि वह इस सजा को विनम्रता से स्वीकार करती है और दूसरों से अपील करती है कि वे इस तरह की गलती न करें।

