बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है—खाने में निकला कॉकरोच। गुरुवार सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट स्थित इस कैफे में लोकनाथ नाम के ग्राहक ने 300 रुपये का पोंगल खरीदा। लेकिन जैसे ही उन्होंने खाना शुरू किया, उसमें से कॉकरोच निकल आया। हैरान-परेशान लोकनाथ ने तुरंत कैफे मैनेजर से शिकायत की। स्टाफ ने गलती मानी और माफी मांगी, लेकिन इस घटना ने खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पहला मौका नहीं है। हाल के

दिनों में बेंगलुरु के कई अन्य कैफे में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर इस मामले ने आग पकड़ ली है और लोग रामेश्वरम कैफे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्राहकों का कहना है—महंगे खाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

