दिनांक 23 जुलाई 2025 को आजसू छात्र संघ के द्वारा डिग्री कॉलेज जामाडोबा कॉलेज इकाई गठन करने के लिए एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता किशोर झा के द्वारा किया। इस बैठक में बतौर अतिथि आजसू के प्रदेश महासचिव विशाल महतो उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान जामाडोबा कॉलेज के दर्जनों छात्रों ने आजसू छात्र संघ की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी छात्रों को विशाल महतो के द्वारा आजसू का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद डीग्री कॉलेज जामाडोबा इकाई के कॉलेज अध्यक्ष के रूप में विनेश कुमार वर्मा, सचिव के लिए आकाश कुमार तथा आकाश गुप्ता को माला पहनाकर मनोनयन किया गया। बैठक उपरांत कॉलेज के छात्रों से आजसू प्रतिनिधियों ने संवाद किया जिसमें छात्रों के द्वारा बहुत सी समस्याओं को आजसू प्रतिनिधियों से अवगत कराया गया जिसमें मूल रूप से पीने का स्वछ पानी, ब्लैकबोर्ड एवं आईडी कार्ड नही मिलने का शिक़ायत प्राप्त हुआ।

जिसके तुरंत बाद ही आजसू के सभी प्रतिनिधि छात्रों के साथ प्राचार्य कक्ष जाकर उन समस्याओं से अवगत कराया गया जंहा प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने इन सभी समस्याओं का निदान एक महीने के अंदर करने की हिदायत दी। साथ ही छात्र नेता किशोर झा जी ने कहा आजसू छात्रों के लिए सदैव तत्पर रहा है और जितनी भी समस्याएं हैं इन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी और सभी छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए संबोधित किया की आंसू में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और कहा डरने की क्या बात जब अजसू हो आपके साथ । इस बैठक में : जिला महासचिव नितेश महतो, छात्र नेता विक्की कुमार, छात्र नेता किशोर झा, सचिन महतो, ओम प्रकाश सिंह, जय कुमार, राम श्रेष्ठ गुप्ता, जसप्रीत सिंह, कृष कुमार निषाद, निशा यादव, नीलम कुमारी, रिया कुमारी, जमीला खातून, निर्जला कुमारी, आसिया परवीन, रेशमा कुमारी, श्रेया सिंह, रोशनी कुमारी आदि। प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

