कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा महिला के साथ मारपीट करने की घटना निंदनीय– अज़हर इस्लाम सदर प्रखंड के इलामी पंचायत की एक महिला के साथ कथित तौर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता के द्वारा मारपीट करने की घटना को एन डी ए के पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम ने शर्मनाक करार देते हुए अपना विरोध दर्ज किया है। अज़हर इस्लाम ने कहा कि पीड़िता जब इंसाफ की उम्मीद में पुलिस स्टेशन पहुँची, तो वहाँ उसका केस तक दर्ज नहीं किया गया। अन्ततः महिला न्याय की फरियाद लेकर अज़हर इस्लाम के आवास पर

पहुंच कर अपनी आपबीती बताई। इस मुद्दे पर अज़हर ने कहा कि यह सिर्फ एक महिला के साथ घटित घटना नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल है।अगर आम जनता की आवाज़ नहीं सुनी जाएगी, तो यह सरकार किसके लिए है? अज़हर इस्लाम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

