पटना में जन सुराज का प्रदर्शन, विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस से झड़प | 

पटना में जन सुराज का प्रदर्शन, विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस से झड़प | 

बिहार की राजधानी पटना में आज जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली। पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिहार विधानसभा का घेराव करने निकले थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई। जन सुराज पार्टी तीन प्रमुख मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी – गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये का रोजगार पैकेज, दलित भूमिहीनों को 3 डिसमिल जमीन, और भूमि सर्वेक्षण में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई।

प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार के 50 लाख बच्चे मजदूरी कर रहे हैं, सरकार आंख मूंदे बैठी है। हमें सड़कों पर उतरकर सरकार को जगाना होगा।” पार्टी का दावा है कि उन्होंने 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर जुटाए हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जन सुराज का ये मार्च बड़ी राजनीतिक हलचल का संकेत दे रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *