अंतरिक्ष से धरती पर लौटने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी रिकवरी प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं। “अंतरिक्ष में माइक्रोग्रैविटी के कारण मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर का संतुलन भी थोड़ा बिगड़ जाता है।” शुभांशु ने बताया कि उनकी रिकवरी

में फिजियोथेरेपी, हल्का व्यायाम और प्रोटीन युक्त आहार शामिल है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। यह वीडियो न सिर्फ एक वैज्ञानिक अनुभव को साझा करता है, बल्कि अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी के बाद की चुनौतियों की झलक भी देता है।

