अवैध लाटरी के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद के नेतृत्व में पाकुड़ नगर थाना प्रभारी प्रयागराज के द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। उक्त टीम के द्वारा नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से चार अपराधियों क्रमशः पाकुड़ बलिहारपुर निवासी पुरनेनंदु शेखर गांगुली, ग्वालपाड़ा निवासी मोती शेख, कुड़ापाड़ा निवासी निरंजन कुमार एवं तलवाडांगा से विशाल कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से पुलिस ने नागालैंड स्टेट लाटरी 184 बंडल, एक लैपटॉप, चार स्मार्टफोन, युनियन

बैंक का ब्लैंक चेक, एक कलर प्रिंटर, पैसा गिनने की एक मशीन, 3800 रूपए नगद व भारतीय रेलवे का 15 पीस सफेद चादर जब्त किया है। गठित टीम में नगर थाना प्रभारी प्रयागराज दास के अलावे पुलिस अवर निरीक्षक क्रमशः विनोद कुमार सिंह, दिलीप कुमार बास्की, अनंत साह, राहुल कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, मिथुन रजक, सहायक अवर निरीक्षक सनातन मांझी एवं अनंत राम मौजूद थे।

