थलसेना को मिले अपाचे हेलीकॉप्टर, युद्ध क्षमता में बड़ी छलांग 

थलसेना को मिले अपाचे हेलीकॉप्टर, युद्ध क्षमता में बड़ी छलांग 

भारतीय सेना को आखिरकार बहुप्रतीक्षित अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिल गए हैं। पहली खेप अब जोधपुर पहुंच चुकी है, जहां इन अत्याधुनिक हेलीकॉप्टरों को पश्चिमी मोर्चे पर तैनात किया जाएगा। पहले से ही वायुसेना के पास मौजूद अपाचे अब थलसेना की ताकत भी बढ़ाएंगे। अपाचे हेलीकॉप्टर नाइट विजन, थर्मल सेंसर और एडवांस टारगेटिंग सिस्टम से लैस हैं। ये एक मिनट में 128 लक्ष्यों की पहचान कर सकते हैं और मल्टी-टारगेटिंग क्षमता के साथ 16 लक्ष्यों पर एक साथ हमला कर सकते हैं। इसमें AGM-114 हेलफायर मिसाइल, हाइड्रा 70 रॉकेट, स्ट्रिंगर और स्पाइक NLOS मिसाइलें लगी हैं। 280 से 365 किमी/घंटा की रफ्तार और 500 किमी की रेंज वाला यह हेलीकॉप्टर खराब मौसम में भी ऑपरेशन में सक्षम है। MQ-1C ड्रोन को कंट्रोल करने की क्षमता इसे मल्टी डोमेन वॉरफेयर के लिए आदर्श बनाती है। इसका आना सेना की स्ट्राइक क्षमता में बड़ा बदलाव लाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *