उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सांसद प्रिया सरोज का धान की रोपाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने वाराणसी के अपने पैतृक गांव करखियाव में महिलाओं के साथ खेतों में धान की रोपाई की, जिसका वीडियो उन्होंने X और फेसबुक पर साझा किया। वीडियो में वो पारंपरिक अंदाज़ में खेत में मेहनत करती नजर आईं। यह रील सपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट की

वकील और सपा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। हाल ही में उनकी सगाई क्रिकेटर रिंकू सिंह से हुई है, और नवंबर में दोनों की शादी प्रस्तावित है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, इसलिए वे दिल्ली में रहेंगी और क्षेत्र में सीमित समय दे पाएंगी।

