दिल्ली में महाविकास अघाड़ी के सांसदों ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को बर्खास्त करने की मांग की। सांसदों ने आरोप लगाया कि कोकाटे न सिर्फ विधानसभा में ताश खेलते हैं, बल्कि उनका रवैया भी किसान विरोधी और असंवेदनशील है। हाल ही में एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें कोकाटे विधानसभा सत्र के दौरान मोबाइल पर ‘रमी’ खेलते नजर आए। महाविकास अघाड़ी का

कहना है कि कोकाटे ने कर्जमाफी और किसानों के साथ व्यवहार को लेकर विवादास्पद बयान दिए हैं, जिससे महाराष्ट्र की संस्कृति को ठेस पहुंची है। संजय राउत समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। मांग की गई है कि कोकाटे की जगह एक संवेदनशील और ज़मीनी समस्याओं को समझने वाला कृषि मंत्री नियुक्त किया जाए।

