बाघमारा केशरगढ़ा में अवैध खनन के दौरान चाल धंसी, एक मजदूर का शव बरामद, कई दबे

बाघमारा केशरगढ़ा में अवैध खनन के दौरान चाल धंसी, एक मजदूर का शव बरामद, कई दबे

बाघमारा थाना अंतर्गत केशरगढ़ा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से करीब आधा दर्जन मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस एवं सीआईएसएफ ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र की बैरिकेटिंग की और एक शव को बाहर निकाला गया। शेष मजदूरों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। सूत्रों के अनुसार, मौके पर और मजदूर फंसे हो सकते हैं। घटनास्थल से जुड़ी तस्वीरें और जानकारी आने तक स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *