
शिविर में दाखिल खारिज, नामांतरण, सुधार व अद्यतन, रसीद निर्गमन, भूमि से संबंधित शिकायतों का निष्पादन, जमाबंदी प्रतिलिपि उपलब्धता, एलपीसी निर्गमन एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों का कुल 432 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 225 आवेदनों का आन द स्पॉट निष्पादन किया गया उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार पाकुड़ जिले के सभी अंचल और हल्का कर्मचारी से संबंधित समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आज मंगलवार को को सभी अंचल और हल्का स्तर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज आयोजित शिविर में जिले के सभी अंचलों एवं हल्का से कुल 432 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 225 मामलों का त्वरित निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष 207 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल नागरिकों को त्वरित और सुलभ सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

