जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने नजरी नक्शा तैयार करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि एईआरओ बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा समर्पित नजरी नक्शा का क्षेत्र भ्रमण कर उसका सत्यापन करेंगे तथा पाई जा रही अशुद्धियों को अविलंब

दूर करेंगे।साथ ही निर्देश दिया कि लंबित सभी प्रपत्रों को नियमानुसार निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को राजनीतिक दलों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया।

