महाराष्ट्र के ठाणे में एक दुकान मालिक ने मराठी में बात करने से इंकार कर दिया, तो उसके साथ मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना पर महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम का बयान सामने आया है। मंत्री योगेश कदम ने कहा, “महाराष्ट्र में आपको मराठी बोलनी ही पड़ेगी। यदि आपको मराठी नहीं आती है, तो आपका रवैया ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप मराठी नहीं बोलेंगे… यदि कोई महाराष्ट्र में मराठी का अनादर करता है, तो हम अपने कानूनों को लागू करेंगे। करेंगे।” हालांकि, उन्होंने कानून को हाथ में लेने वालों की निंदा भी की। मंत्री कदम ने कहा, “जिन्होंने दुकान मालिक को पीटा, उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। उन्हें

संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी, कार्रवाई की जाती। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब भोजन खरीदने आए एक कार्यकर्ता ने फूड स्टॉल मालिक से मराठी में बोलने को कहा। स्टॉल मालिक ने इस पर आपत्ति जताई, जिससे नाराज होकर आरोपी कार्यकर्ता उस पर चिल्लाने लगा। उसके साथ कुछ और लोग भी थे, जिन्होंने मिलकर स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारे। स्टॉल मालिक की शिकायत पर काशिमीरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

