पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या, SIT जांच शुरू | 

पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या, SIT जांच शुरू | 

पटना में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बिहार के प्रसिद्ध उद्योगपति गोपाल खेमका की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र की है। खेमका जी बांकीपुर क्लब से लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिससे जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने SIT का गठन कर दिया है, जिसकी अगुवाई एसपी सिटी सेंट्रल कर रहे हैं।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस हत्याकांड पर सरकार को घेरा और बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल उठाए। गौरतलब है कि 2018 में उनके बेटे की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। खेमका जी मगध अस्पताल के मालिक और कई सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। पूरे पटना में इस हत्या से हड़कंप मच गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *