सीएम सिद्धारमैया की ‘थप्पड़’ घटना से VRS विवाद

सीएम सिद्धारमैया की ‘थप्पड़’ घटना से VRS विवाद

कर्नाटक में इन दिनों सियासी और प्रशासनिक भूचाल मचा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मंच पर एक पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाते दिखते हैं। इस घटना से आहत ASP नारायण बरमणि ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) की मांग की है। 31 साल की सेवा के बाद, उनके रिटायरमेंट में अब भी 4 साल बाकी हैं। सरकार ने तुरंत उन्हें मनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। गृह मंत्री जी. परमेश्वर और एच.के. पाटिल ने उनसे बात की और बेलगावी में DCP की पोस्टिंग का प्रस्ताव भी दिया है। हालांकि नारायण बरमणि अपने फैसले पर अडिग थे, लेकिन अब उन्होंने कहा – “मैं अनुशासन में रहा हूं और ड्यूटी पर लौट चुका हूं, आगे सरकार निर्णय लेगी।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *