
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते 15 से 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में केमिकल या ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने की आशंका है, जिसके कारण आग तेजी से फैली। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री में भारी नुकसान की आशंका है। दमकल विभाग और पुलिस की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

