BSNL दिल्ली में जल्द शुरू करने जा रहा 5जी सर्विस

BSNL दिल्ली में जल्द शुरू करने जा रहा 5जी सर्विस

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL जल्द ही 5G सेवा की दुनिया में कदम रखने जा रही है। सितंबर 2025 के अंत तक दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों में 5G सर्विस शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। BSNL पहले ही जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, कोलकाता, पटना, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में 5G नेटवर्क को पायलट मोड में एक्टिव कर चुकी है। कंपनी की योजना है कि वह देशभर में 1 लाख 4G टावर लगाए, जिनमें से कई पर 5G का परीक्षण भी किया गया है। प्राइवेट कंपनियों को मिलेगी चुनौती विशेषज्ञों का मानना है कि BSNL की सस्ती रिचार्ज योजनाएं, उसे जियो और एयरटेल जैसे प्राइवेट प्लेयर्स के मुकाबले बेहतर विकल्प बना सकती हैं। BSNL का ₹197 का प्लान, 70 दिन के लिए 2GB प्रतिदिन डेटा देता है। वहीं ₹1515 में 365 दिन की वैधता के साथ रोजाना 2GB डेटा उपलब्ध है — जो कि किसी भी प्राइवेट कंपनी से काफी सस्ता है। अगर BSNL इन्हीं दरों पर 5G सर्विस लॉन्च करता है, तो टेलीकॉम बाजार में बड़ा बदलाव आ सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *