
पंजाब की राजनीति में बुधवार को बड़ा उबाल देखने को मिला, जब शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये नेता मोहाली कोर्ट जा रहे थे, जहां विजिलेंस विभाग ने बिक्रम सिंह मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में पेश किया। मजीठिया को 25 जून को गिरफ़्तार किया गया था और उन्हें 7 दिन के रिमांड पर भेजा गया था, जिसकी मियाद मंगलवार को खत्म हो चुकी थी। उनके समर्थन में अकाली दल ने कोर्ट के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसी के तहत सुखबीर बादल गुरुद्वारा अंब साहिब जा रहे थे, तभी उन्हें पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। केजरीवाल पर तीखा हमला सुखबीर बादल ने इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पंजाब पर कब्जा कर लिया है, और 40,000 एकड़ जमीन लैंड पूलिंग योजना के तहत हड़पने की योजना है। उनका दावा है कि AAP पंजाब को अपना बैंक समझ रही है और 10,000 करोड़ रुपये इकट्ठा करके देशभर में पार्टी खड़ा करना चाहती है।
