नासा मिशन पर अनिल मेनन की उड़ान तय, ISS पर बिताएंगे 8 महीने 

नासा मिशन पर अनिल मेनन की उड़ान तय, ISS पर बिताएंगे 8 महीने 

नासा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है — भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री डॉ. अनिल मेनन को उनके पहले अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया है। वे जून 2026 में रोस्कोस्मोस सोयुज MS-29 यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे। इस मिशन में वे फ्लाइट इंजीनियर और एक्सपीडिशन 75 के क्रू सदस्य के तौर पर 8 महीने तक स्पेस स्टेशन पर रहेंगे। अनिल मेनन के साथ रूसी अंतरिक्ष यात्री प्योत्र डबरोव और अन्ना किकिना भी शामिल होंगी। यह मिशन कजाकिस्तान के बैकॉनूर कॉस्मोड्रोम से लॉन्च होगा। कौन हैं डॉ. अनिल मेनन? मूल रूप से मिनियापोलिस के निवासी, मेनन स्पेस फोर्स के कर्नल, आपातकालीन चिकित्सक और मैकेनिकल इंजीनियर हैं। हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से उच्च शिक्षा लेने के बाद उन्होंने स्पेसएक्स में पहले फ्लाइट सर्जन के रूप में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने Demo-2 मिशन समेत कई नासा अभियानों का नेतृत्व किया। उनका यह मिशन सिर्फ एक उड़ान नहीं, बल्कि भारतवंशी प्रतिभा की वैश्विक पहचान भी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *