प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिनों की 5 देशों की महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा का पहला पड़ाव घाना है, जो तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक घाना यात्रा होगी। पीएम मोदी की यह यात्रा ग्लोबल साउथ के देशों के साथ भारत के रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इस बहुपक्षीय दौरे में पीएम मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे। ब्राजील में वे ब्रिक्स

शिखर सम्मेलन 2025 में भी हिस्सा लेंगे, जहां वैश्विक अर्थव्यवस्था, तकनीक और विकासशील देशों के मुद्दों पर चर्चा होगी। यह यात्रा भारत की विदेश नीति में ग्लोबल साउथ को प्राथमिकता देने की दिशा में एक और संकेत है।

