बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सिर्फ फिल्मों ही नहीं, सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट्स के जरिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक ऑफिस के कर्मचारी उनकी फिल्म ‘शान’ के टाइटल सॉन्ग पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। बिग बी इस वीडियो को देखकर इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने खुद इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – “दफ्तर में तनाव से मुक्ति।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे

ऑफिस स्ट्रेस भगाने का बेस्ट फॉर्मूला बता रहे हैं और पोस्ट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन को हाल ही में फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में अश्वत्थामा के किरदार में देखा गया था। अब वह ‘कल्कि पार्ट 2’ में नजर आएंगे। बिग बी की ये पोस्ट एक बार फिर साबित करती है कि वे हर पीढ़ी के फेवरेट बने हुए हैं।

