
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार को भुवनेश्वर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर रत्नाकर साहू पर शिकायत सुनवाई के दौरान हमला हो गया। पार्षद जीबन राउत सहित 6-7 लोगों का गुट उनके ऑफिस में घुसा और साहू को कॉलर पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले गया। वीडियो में हमलावरों को उन्हें पीटते हुए देखा गया। घटना के विरोध में BMC कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं और OAS (ओडिशा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) के अधिकारियों ने आज से सामूहिक अवकाश ले लिया है। एसोसिएशन ने कहा, ये सिर्फ एक अफसर पर नहीं, पूरे प्रशासनिक तंत्र पर हमला है। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है। अब सबकी निगाहें सरकार की कार्रवाई पर टिकी हैं।

