खबर कैमूर से है जहां किसान संघर्ष मोर्चा संघ के किसानों ने भारत माला एक्सप्रेसवे में जाने वाले किसानों जमीन का उचित मुआवजा की मांग को लेकर आज सोमवार को डीएम सुनील कुमार को दीया आवेदन,अन्यथा एक्सप्रेसवे नहीं बनाने की दी चेतावनी, इस मौके पर किसानों ने एक योजना एक मुआवजा देने का किए नारेबाजी, वहीं किसान संघर्ष मोर्चा संघ के जिलाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने बताया कि भारत माला एक्सप्रेसवे में जाने वाले किसानों की जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है,किसी को कम तो किसी को ज्यादा मुआवजा दे रही है,जो किसानों का किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है,इसमें या तो शासन प्रशासन या फिर सरकार की मनमानी है, क्योंकि जिस प्रकार मुआवजा देकर किसानों को तोड़ने का काम किया जा रहा है जिसे हम किसान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे, इसलिए आज हम सभी किसान शहर में एक

बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि जितने भी किसानों का जमीन भारत माला एक्सप्रेसवे में जा रहा है उन सभी किसानों के जमीन का एक योजना एक मुआवजा दिया जाए, अन्यथा हम लोग इस एक्सप्रेसवे में एक इंच भी काम नहीं करने देंगे। आज हम सभी किसान अपनी जमीन की उचित मुआवजा की मांग को लेकर पिछले ढाई साल से धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया, और आज मुआवजा भी दिया जा रहा है तो उसमें सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, हम लोग सरकार से और जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि किसानों का जमीन का एक और उचित मुआवजा दिया जाए।

